कुष्ठ एवं असहाय लोक सेवा समिति की वार्षिक आम बैठक आयोजित

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 26 जुलाई। कुष्ठ एवं असहाय लोक सेवा समिति संस्था की वार्षिक आम बैठक रानीपुर स्थित होटल में आयोजित की गयी। बैठक में संस्था के अध्यक्ष नारायण आहूजा ने बताया कि संस्था के सदस्यों के सहयोग से पांच कुष्ठ रोगी आश्रम, अनाथ बालिका आश्रम एवं 25 परिवारों को निःशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा एवं डा.वीरेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा गरीब असहाय परिवारों की मदद की जा रही हैं। दो अनाथ लड़कियों की शादी में संस्था के सदस्यों द्वारा दो लाख रूपए नगद एवं घरेलू जरूरत का सामान भी दिया गया। संस्था के सदस्य कुष्ठ रोगियों की सेवा, मलिन बस्तियों, झुग्गी बस्ती में रह रहे परिवारों के उत्थान में आगे बढ़कर सहयोग करते हैं। बैठक में मुख्य अतिथि विधायक मदन कौशिक एवं विधायक आदेश चौहान ने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि जनसेवा के कार्यों से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। संस्था के संस्थापक जगतराम जोशी ने कहा कि असहाय लोगों की सेवा पुण्यदायी कार्य है। सभी को मानव सेवा में योगदान करना चाहिए। संस्था के सचिव दीपक सेठी एवं कोषाध्यक्ष सचिन अरोरा ने बताया कि संस्था गरीब निर्धन परिवारों की सेवा में निरंतर प्रयासरत है। बैठक में जगदीश लाल पाहवा, तेजप्रकाश लांबा, ओम पाहवा, डा.भविष्य, डा.राजीव, डा.सुशील, पवन, रवि, हनी कथूरिया, संजीव बब्बर, ओमप्रकाश विरमानी, विक्की तनेजा, नितिन गुप्ता, हरीश तनेजा, सागर अरोड़ा, प्रदीप शेट्टी, राजकुमार अरोड़ा, सुमित, अजय अरोड़ा, राहुल बजाज, विक्की आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *