सिंगल यूज पन्नी के खिलाफ नगर निगम प्रशासन की मुहिम का स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने किया पूर्ण समर्थन

दीपक मिश्रा 

*शिव भक्त कावड़िया चटाई सिंगल यूज पन्नी का ना करें उपयोग संजय चोपड़ा*

*हरिद्वार* नगर निगम प्रशासन द्वारा चटाई सिंगल यूज पन्नी को पूर्ण रूप से प्रतिबंध किए जाने की मुहिम का समर्थन करते हुए लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में समस्त मेला क्षेत्र के रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों संगठनों के प्रतिनिधियों ने भारी मात्रा में मां गंगा के समीप अलकनंदा घाट पर इकट्ठा होकर चटाई सिंगल यूज पन्नी का बहिष्कार करते हुए ना बेचे जाने की पूर्ण रूप से शपथ ली।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा सिंगल यूज पन्नी के खिलाफ नगर निगम प्रशासन द्वारा चलाई जा रही मुहिम का पूर्णता समर्थन करते हैं और समस्त मेला क्षेत्र में जो भी व्यक्ति सिंगल यूज पन्नी का व्यापार करता हुआ पाया गया उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए नगर निगम प्रशासन का सहयोग किया जाएगा उन्होंने कहा सिंगल चटाई यूज पन्नी की वजह से मां गंगा के जल पर काफी प्रभाव पड़ रहा है साथ ही शिव भक्त कावड़ियों से भी अपील की के सिंगल यूज पन्नी का उपयोग न करें और तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने में प्रशासन का पूर्णत सहयोग करें।

सिंगल यूज पन्नी के खिलाफ नगर निगम प्रशासन की मुहिम का समर्थन करते हुए सिंगल यूज पन्नी को पूर्ण रूप से न बेचे जाने की शपथ लेते स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में कामिनी मिश्रा, सीमा, मंजू, पूनम, सुनीता चौहान ,आशा देवी, पुष्पा दास, सुमन गुप्ता, मीरा देवी, इंदिरा देवी, सुषमा देवी ,वीरेंद्र कुमार ,चंदन दास ,रवि ,भोला शर्मा, विवेक कुमार ,मोहनलाल ,मनीष शर्मा, अशोक गुप्ता, जय सिंह ,सुरेश कांति ,मनोज कुमार, प्रदीप, राजू जैन, ओम प्रकाश आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *