सराय बाईपास रोड़ की जर्जर हालत को लेकर प्रशासन की उदासीनता पर उठाए सवाल पिछले सात साल से बदहाल है सड़क, बार-बार मांग करने के बाद नहीं हो रहा पुनर्निमाण-विपिन गुप्ता

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 1 अगस्त। ज्वालापुर शहर व्यापार मंडल एवं राजलोक कालोनी अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने सराय बाईपास रोड़ की जर्जर हालत को लेकर प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठाए हैं। प्रैस को जारी बयान में विपिन गुप्ता ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सिंचाई विभाग उत्तराखंड के अधीन आने वाली सराय बाईपास रोड पिछले लगभग 7 वर्षों से पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण प्रतिदिन हजारों स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं नौकरीपेशा लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के निर्माण एवं मरम्मत की मांग को लेकर क्षेत्रवासी एवं व्यापारी संगठन कई बार आंदोलन, धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। समस्या जस की तस बनी हुई है। प्रशासन एवं संबंधित विभाग की लगातार उपेक्षा के कारण दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। विपिन गुप्ता ने बताया कि शनिवार को भी सड़क में बने गढ्ढों के कारण एक ई रिक्शा दुर्घटना का शिकार हो गया। यदि समय रहते सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में कोई बड़ी जनहानि भी हो सकती है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी। उन्होंने सरकार, जिला प्रशासन तथा सिंचाई विभाग से मांग की कि सड़क का तत्काल पुनर्निर्माण कराया जाए तथा सड़क को सुरक्षित एवं आवागमन योग्य बनाया जाए, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *