व्यापारियों ने जिलाधिकारी के साथ किया पौधारोपण

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 28 अगस्त। भगत सिंह चौक व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के साथ चौक के आसपास पौधारोपण किया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने व्यापारियों के पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि लगातार बिगड़ रहे पर्यावरण को संतुलित करने के लिए सभी अधिक से अधिक पौधे लगाएं और वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण करें। व्यापारियों द्वारा किए गए पौधारोपण से क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि अन्य लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करें। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का आभार जताते हुए कहा कि मनुष्य का जीवन पर्यावरण और वृक्षों पर निर्भर है। बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए सभी मिलकर पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें। व्यापारी क्षेत्र में पौधे लगाने के साथ आम लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करेंगे। इस अवसर पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष संजय गर्ग, महामंत्री अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद मलिक, संरक्षक राकेश चौहान, प्रचार मन्त्री कल्लु सिंह टपरवाल, व्यवस्थापक श्रवण त्यागी, संजीव कुमार शामिल रहे। एचआरडीए के उद्यान अधिकारी एआर जोशी द्वारा व्यापारियों को पौधे उपलब्ध कराये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *