दीपक मिश्रा
हरिद्वार, 28 अगस्त। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शिवा चौहान ने कहा कि भारतीय धर्म संस्कृति में रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह की डोर में बंधा एक पवित्र पर्व है। यह पर्व भाई द्वारा बहनों की रक्षा के लिए समर्पित है और यह अटूट रिश्ता भाई-बहन को हमेशा जोड़कर रखता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहनों को रक्षाबंधन पर बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है, जो सराहनीय है। सरकार महिला कल्याण एवं आत्मनिर्भरता के लिए लगातार काम कर रही है। महिला कल्याण योजना और लखपति दीदी योजना का लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा है। शिवा चौहान ने कहा कि पार्टी में भी महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाता है। दुर्गम क्षेत्रों में महिलाएं छोटे-छोटे रोजगार संचालित कर रही हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रही हैं।