हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 28 अगस्त। भाई बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व धर्मनगरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार को शहर में रक्षाबंधन पर्व की चहल पहल रही। बहनों ने भाईयों का तिलक कर कलाई पर राखी बांधी और दीघार्यू और प्रगति की मंगलकामना की तो भाईयों ने बहनों को उपहार देकर हमेशा रक्षा करने का वचन दिया। शिवलोक कालोनी निवासी गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी कमल खड़का की पुत्री खुशी ने भाई अंश को राखी बांधकर शुभकामनाएं दी। रक्षाबंधन पर धर्मनगरी में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहा। राखी बांधने आयी बहनों का स्वागत सेवईयां खिलाकर किया गया। बाजारों में खूब खरीददारी हुई। खासतौर पर मिठाई और गिफ्ट आईटम की दुकानों पर भारी भीड़ रही। बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी दिन भर भारी भीड़ रही। रक्षाबंधन पर सरकार द्वारा महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा का महिलाओं ने खूब लाभ उठाया। सुविधा का लाभ उठाने के लिए सवेरे से ही बस अड्डे पर भारी भीड़ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *