तमंचा और कारतूस समेत दबोचा

दीपक मिश्रा

हरिद्वार, 31 मार्च। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने एक आरोपी को तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। ग्राम हजाराग्रंट में निर्माणाधीन मकान के पास से गिरफ्तार किए गए आबिद पुत्र शईद निवासी हजाराग्रंट के खिलाफ कई मुकद्मे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कोर्ट चैकी प्रभारी एसआई ब्रह्मदत्त बिजलवाण व कांस्टेबल वीरेंद्र चैहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *