स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपनाये युवा : श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी

दीपक मिश्रा 

 

स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपनाये युवा : श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश में सर्वोच्च निछावर करने वाले बलिदानियों को किया याद
हरिद्वार 14-08-2024
एस.एम.जे.एन. काॅलेज, गोविन्दपुरी, हरिद्वार में आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व दिवस पर आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ तथा यूको बैंक, गोविन्दपुरी, हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान मे सांस्कृतिक कार्यक्रम *यह देश है वीर जवानों का* आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व काॅलेज प्रबन्ध समिति उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में यूको बैंक, गोविन्दपुरी, हरिद्वार के प्रबंधक दिनेश कुमार रहे। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व समस्त कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व काॅलेज प्रबन्ध समिति ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरा देश आज स्वतंत्रता संग्राम के उन महान सेनानियों को याद कर रहा है जिनके कारण हम स्वतंत्रता के इस पर्व को आज हर्षोल्लास के साथ मना पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उन महान सेनानियों की वीरता है कि जिसने विश्व के तब सबसे ताकतवर देश ब्रिटेन को पुण्य भारत भूमि को छोड़ने पर मजबूर किया था। उन्होंने युवाओं से महान सेनानियों के जीवन को अपने आदर्श के रूप में प्रतिस्थापित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि आज का यह अवसर देश की आजादी के उन वीर सपूतों को याद करने का है जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर आगे आने वाली पीढ़ी को स्वतंत्रता की खुली हवा में सांस लेने का सुअवसर प्रदान किया। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के प्रमुख नायकों का भी स्मरण किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में होने वाली सरस्वती वंदना चारू, सांस्कृतिक नृत्य पलक, हंसिका, मानसी, कामाख्या, अलीशा, दीक्षा यादव, मोनिका, कविता प्रस्तुति अपराजिता द्वारा, योग प्रस्तुति मानसी, अंजली भट्ट, देशभक्ति गीत चारू, और नृत्य नाटिका रिया, मनीषा, पलक, ओमिशा ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में संगीतमय प्रस्तुति देने के लिए महाविद्यालय के पूर्व छात्र मेहताब आलम एवं पूर्व छात्रा शीना भी उपस्थित रही। इसके अतिरिक्त गोविन्दपुरी यूकों बैंक के समस्त कर्मचारी अभिषेक, सुश्री मोनिका, सुश्री नीलम, सुश्री मीनू उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. जदगीश चन्द्र आर्य, विनय थपलियाल, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. शिवकुमार चौहान, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. विनीता चौहान, डाॅ. पदमावती तनेजा, डाॅ. सरोज शर्मा, श्रीमती रिचा मिनोचा, श्रीमती रिंकल गोयल, श्रीमती आस्था आनन्द, डाॅ. रजनी सिघंल, विनीत सक्सेना, दिव्यांश शर्मा, डाॅ. यादवेन्द्र सिंह, डाॅ. विजय शर्मा, एमसी पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *