दीपक मिश्रा
हरिद्वार में चल रही रामलीलाओं में कई अलग-अलग दृश्यों का मंचन किया गया। बड़ी रामलीला के नाम से मशहूूर रामलीला में रावण दरबार, सीता हरण, जटायु की शहादत एवं राम विलाप के मंचन से दर्शक भाव विभोर हो उठे।
नगर विधायक मदन कौशिक, विकाश तिवारी एवं डॉ. विशाल गर्ग ने रामलीला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि भगवान राम सनातन संस्कृति के आदर्श हैं उनकी लीला के दर्शन से ही समाज को सन्मार्ग की प्रेरणा मिलती है और श्रीरामलीला कमेटी का यह प्रयास धर्मनगरी में अद्वितीय है।
श्रीरामलीला कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील कुमार भसीन, श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा, महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ, आदि ने रंगमंच पर पधारे सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनकी रामभक्ति के लिए साधुवाद दिया। रंगमंच का संचालन डॉ. संदीप कपूर एवं विनय सिंघल ने संयुक्त रुप से किया।
श्रीरामलीला संपत्ति कमेटी के मुख्य दिग्दर्शक भगवत शर्मा मुन्ना, के निर्देशन में सफल मंचन hua तथा इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा, संपत्ति कमेटी के मंत्री रविकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे।
सहायक दिग्दर्शक मनोज सहगल, संगीत दिग्दर्शक विनोद नयन, सहायक संगीत दिग्दर्शक साहिल मोदी के अत्यधिक प्रयासो के कारण ही आज की लीला को सफल बनाया जा सका है।कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, ऋषभ मल्होत्रा, विशाल गोस्वामी, राहुल वशिष्ट, अंजना चड्डा, सदस्य पवन शर्मा, दर्पण चड्ढा, मनोज बेदी, सुनील वधावन, विकास सेठ, गोपाल छिब्बर, कन्हैया खेवडिया, नीरज भसीन, वीरेंद्र गोस्वामी सहित सम्पूर्ण कार्यकारिणी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।