दीपक मिश्रा
कृष्णा नगर रामलीला समिति द्वारा आठवें दिन कैकई भरत संवाद, राम भरत मिलाप, सीता हरण, जटायु मरण और राम विलाप का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया गया। भरत शत्रुघ्न के साथ ननिहाल से अयोध्या वापस आते हैं जहां उन्हें राजा दशरथ की मृत्यु की सूचना मिलती है। जब उन्हें पता चलता है कि रानी कैकई ने राजा दशरथ से उनके लिए राज्याभिषेक और राम को वनवास मांगा तब भरत बहुत क्रोधित होते हैं और राम को वापस लाने के लिए वन जाते हैं। राम उनकी बात नहीं मानते और भरत को राज्य संभालने को कहते हैं। पंचवटी में श्रुपनखा की नाक लक्ष्मण काटते हैं। जिसके बाद लंकापति रावण छल से सीता को पुष्पक विमान में हरण कर ले जाता है। रास्ते में जटायु से उसका युद्ध होता है और युद्ध में जटायु की मृत्यु हो जाती है।