दीपक मिश्रा
हरिद्वार, 21 जुलाई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 81वें जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी और उनकी दीघार्यू की कामना की। पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के कार्यालय पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन मनाने के दौरान प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता सहित कांग्रेस सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री की जिम्मेदारी भी निभायी। पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि खड़गे के नेतृत्व में कई विधानसभा चुनाव जीत चुकी कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भी जीत का परचम फहराएगी। प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि सादा जीवन व्यतीत करने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार सफलता हासिल कर रही है। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, अजय दास महाराज शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, धर्मवीर सैनी, रविश भटिजा, डा.दिनेश पुंडीर, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश वालिया, सतेंद्र वशिष्ठ, सुमित भाटिया, नितिन तेश्वर, सुनील कुमार सिंह, उदित विद्याकुल, पंडित संगम शर्मा, जगदीप असवाल, बीपी चैहान, विष्णु गोयल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
फोटो नं.8-मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्म दिन मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता
——————————————-