उत्तराखंड शासन और विश्विद्यालय प्रशासन का पुतला दहन।

दीपक मिश्रा 

पुरानी पेंशन बहाली, सिंचाई विभाग, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन जनपद हरिद्वार ने धरने पर आकर दिया समर्थन आज बजट जारी नहीं होने की दशा में 17 जुलाई को होगा उत्तराखंड शासन और विश्विद्यालय प्रशासन का पुतला दहन।
दिनांक 15जुलाई 2025को अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ऋषिकुल और गुरुकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय का धरना प्रदर्शन कार्यबहिकार जारी रहा संगठन को समर्थन करने पुरानी पेंशन बहाली के अध्यक्ष सैनी और जिला मंत्री चौहान, सिंचाई विभाग के अध्यक्ष मनोज बर्छीवाल अपने साथियों सहित ओर पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन जनपद हरिद्वार के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी, सहलाकर संतोष चमोला इत्यादि ने अपना समर्थन दिया और 17जुलाई पुतला दहन आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागेदारी करने की बात कही है।
धरने को संबोधित करते हुए एन एम ओ पी एस के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा जिला अध्यक्ष सुखदेव सैनी जिला मंत्री दीपक चौहान , सिंचाई विभाग के अध्यक्ष मनोज बर्छीवाल ने कहा कि वेतन कर्मचारियों का हक है इसे कोई नहीं छीन सकता किंतु इसका स्थाई समाधान होना जरूरी है जिसके लिए वेतन आने के बाद एक वृहद बैठक का आयोजन कर डी डी ओ कोड बहाली के लिए आंदोलन कर कोषागार से वेतन दिलवाने की के लिए कार्य किया जाएगा।
पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन जनपद हरिद्वार के जिला अध्यक्ष ललित मोहन जोशी सहलाकर संतोष चमोला, संगठन मंत्री विकास जवाड़ी,सीटू के प्रदेश महामंत्री मनोज जखमोला ने कहा कि सभी संगठनों को एक मंच पर आकर वेतन के साथ, डी डी ओ कोड बहाली, नई नियुक्ति, राजकीय कर्मचारियों को पदोन्नति, व अन्य मांगो पर रणनीति तैयार कर आंदोलन को वृहद रूप देकर सभी मांगो पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा तभी बात बन सकती है।
उप शाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, ताजबर सिंह नेगी, मंत्री मनीष पंवार, अजय कुमार, के एन भट्ट, समीर पांडे, सुनीता तिवारी, अमित लांबा ने कहा कि अगर आज बजट जारी नहीं होता है तो 17जुलाई को उत्तराखंड शासन और विश्विद्यालय प्रशासन का पुतला दहन किया जाएगा जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व विश्विद्यालय प्रशासन और शासन का होगा। साथ ही सभी संगठनों का जो समर्थन देने आए उनका आभार व्यक्त किया धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश महामंत्री आयुर्वेदिक यूनानी सेवाएं के के तिवारी, आयुर्वेदिक फार्मेसी संयुक परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार, गवर्मेंट पेंशनर वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन जनपद हरिद्वार के जिला मंत्री जे पी चाहर ने कहा कि कर्मचारियों को छला गया है राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के कर्मचारियों को ऑटोनॉमस बॉडी में लाकर प्राइवेट बना कर रख दिया है जो कि अन्यायपूर्ण है इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना होगा और आंदोलन बजट जारी होने के बाद भी चलता रहना चाहिए तभी स्थाई समाधान मिल सकेगा।
धरने प्रदर्शन में ललित मोहन जोशी, दिनेश लखेड़ा, विकास शर्मा, मनोज बर्छीवाल, सुखदेव सैनी, दीपक चौहान, डा संतोष चमोला, विकास जवाड़ी, सीटू के मनोज जखमोला, जे पी चाहर, समीर पांडे, सतीश कुमार, सुदेश कुमार, के के तिवारी, के एन भट्ट, समीर पांडे, संध्या रतूड़ी, सुनीता तिवारी, शिखा, चंदन चौहान, कमलेश, ईशा, ब्रिजेश, अंकित, राजू कश्यप, विनोद कश्यप मोहित, दीपक, राकेश चंद्र, अनिल कुमार, लोकेंद्र, त्रिलोकी प्रसाद अरूण कुमार पप्पू सहदेव अंकित, जयनारायण सिंह, दीपक यादव, आशु, विक्रांत, दीपक पाल, पप्पू, चंद्रपाल सिंह, पंकज, अमित लांबा, अशोक चंद्रा, मंजू पांडे, बीना शुक्ला, सुमंत पाल, बाला देवी नीलम बिष्ट पुष्पा, ममता पाल, डोली, विमला देवी, कैलाशो अजय कुमार, प्रबल सिंह, कल्लू, अमित, नितिन कुमार, प्रमोद कुमार, गजपाल सिंह राणा, ज्योति नेगी, मनीष पंवार ताजबर सिंह नेगी इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *