दीपक मिश्रा
हरिद्वार ज्वालापुर रोड पर कांवड़ियों को फल वितरित कर उनकी सेवा की । कांवड़ियों की सेवा करने वाले डॉ के पी एस चौहान, डॉ एस पी चमोली, अविनेश कौशिक, सतीश चौहान, देवेन्द्र रोहिला, एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान, सतपाल दीवान, प्रमुख रहे। इस अवसर पर समिति संस्थापक एवं संरक्षक डॉ चौहान ने कहा कि श्रावण मास में की गई जन-मानस सेवा भगवान शिव शंकर को समर्पित होती है। इस लिए सभी को इस मास मे किसी न किसी रूप में सेवा भाव से कार्य करना चाहिए।