दीपक मिश्रा
*रोटरी हरद्वार की को-पायलट्स (स्पाउस/ऐन)* ने समाजसेवा में एक बड़ा और प्रेरणादायी कार्य किया।
एक जरूरतमंद परिवार, जो मजदूरी करके अपना घर चला रहा है, उसके *बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग राशि* जुटाई गई।
सभी को-पायलट्स ने आपस में *स्पॉट कलेक्शन कर ₹25,000/- एकत्र किए और यह राशि परिवार की गृहणी को चेक के रूप में सौंपी*। उद्देश्य स्पष्ट था—यह धनराशि बच्चों की शिक्षा पर ही खर्च हो।
इस अवसर पर रोटरी हरिद्वार के *अध्यक्ष* रो. डॉ. आलोक सारस्वत, *सचिव* रो. सक्षम पाठक, पीपी रो. विवेक मिश्रा, पीपी रो. हिमांशु चोपड़ा, पीपी रो. राजीव राय, *श्रीमती इंदु मिश्रा, श्रीमती नीलम ननकानी, श्रीमती सीमा गुप्ता, श्रीमती सीमा चोपड़ा, श्रीमती कनुप्रिया मिश्रा, श्रीमती प्रतिभा राय, श्रीमती नीति गर्ग, श्रीमती सृष्टि मिश्रा* सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।