पीएम जीजीआईसी ज्वालापुर में BIS (Bureau of Indian Standards) के अंतर्गत स्टैंडर्ड राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया

दीपक मिश्रा

पीएम जीजीआईसी ज्वालापुर में BIS (Bureau of Indian Standards) के अंतर्गत स्टैंडर्ड राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय “Standards for Iron (आयरन के मानक)” रखा गया, जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम राणा, BIS के रिसोर्स पर्सन दीपक कुमार तथा मेंटर अनुपमा भट्ट द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात प्रतियोगिता प्रारंभ हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने गुणवत्ता, सुरक्षा एवं मानकीकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता के परिणाम में

प्रथम स्थान : आकृति प्रिया

द्वितीय स्थान : वैष्णवी एवं वंशिका

तृतीय स्थान : वसुंधरा एवं दीपिका

चतुर्थ स्थान : नैन्सी एवं प्रतिभा कुमारी

विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन दीपक कुमार एवं प्रधानाचार्या पूनम राणा को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या ने छात्राओं को BIS मानकों के महत्व को जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रतियोगिता कासफल समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *