दीपक मिश्रा
हरिद्वार में चल रही रामलीलाओं में कई अलग-अलग दृश्यों का मंचन किया गया। बड़ी रामलीला के नाम से मशहूूर रामलीला में रावण दरबार, सीता हरण, जटायु की शहादत एवं राम विलाप के मंचन से दर्शक भाव विभोर हो उठे।
श्रीरामलीला कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील कुमार भसीन, श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा, महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ, ट्रस्ट के मंत्री रविकांत अग्रवाल आदि ने रंगमंच पर पधारे सभी अतिथियों जिनमें प्रधान टाइम्स के मुखिया सचिन शर्मा एवं उनकी टीम का स्वागत करते हुए उनकी रामभक्ति के लिए साधुवाद दिया। सचिन शर्मा ने कहा कि आज के जीवन की अत्यधिक व्यवस्ताओं के समय कमेटी के सदस्यों द्वारा जो तन मन धन से जो सेवा की जा रही है वह प्रशंसनीय है। रंगमंच का संचालन डॉ. संदीप कपूर एवं विनय सिंघल ने संयुक्त रुप से किया।
दादा गुरु भगवत शर्मा मुन्ना, विनोद नयन, मनोज सहगल तथा वीरेंद्र गोस्वामी के निर्देशन एवं कठिन व अत्याधिक प्रयासों से सफल मंचन हुआ तथा इस दौरान रामलीला कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, ऋषभ मल्होत्रा, विशाल गोस्वामी, राहुल वशिष्ट, अंजना चड्डा, पवन शर्मा, दर्पण चड्ढा, मनोज बेदी, सुनील वधावन, विकास सेठ, गोपाल छिब्बर, कन्हैया खेवडिया, नीरज भसीन महेश गौड़ मयंक मूर्ति भट्ट, तथा सुरेंद्र अरोड़ा सहित सम्पूर्ण कार्यकारिणी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आज की लीला में श्रीराम के अभिनय मे पवन खैरवाल, लक्ष्मण नीरज चौहान, माता सीता अरचित सेमवाल, स्वरूपनखा – मनोज शर्मा, रावण- अमित चौटाला, मेघनाद- मुकुल गिरी, अंशु एवं पूजा तथा अन्य कलाकारो – वर्षा, अंजली, नोनि तथा राघव ठाकुर, सीटू गिरी, सिद्दार्थ गिरी, अंकित चौधरी, अमित पांडे, विवेक शर्मा, राजेश कश्यप तथा शिखर जौहरी, आदि ने बहुत सुंदर अभिनय करके पंडाल मे बैठे राम भक्तो का दिल जीता। बहुत सुंदर गायकी व डायलॉग बोलकर भी खचाखच भरे पंडाल में श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर किया।