मंत्री स्वतंत्र देव सिंह  ने किया हरिद्वार में सिंचाई विभाग के विकास कार्यों का निरीक्षण 

दीपक मिश्रा 

उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कल हरिद्वार में सिंचाई विभाग के विकास कार्यों का निरीक्षण हेतु ओर आध्यात्मिक यात्रा पर हरिद्वार में थे उनका यह दौरा हरिद्वार उधमसिंहनगर,बिजनौर, की विकास कार्यों की समीक्षा के साथ साथ आध्यात्मिक यात्रा के रूप में रहा, सुबह वीआईपी घाट पर स्नान कर माँ गंगा के पावन तट पर यज्ञ पूजन कर प्रकृति की संरक्षण के लिए फलदार वृक्ष का वृक्षारोपण कर ईश्वरीय प्रकृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की आचार्य ज्योतिषाचार्य श्री गिरधर शास्त्री से भेट की । बिलेश्वर महादेव पर रुद्राभिषेक किया उसके बाद कृष्णायन गौशाला में गाय वंश के लिए किए जाए रहे कार्यों के लिए सराहना की इस दौरान आचार्य विवेकानंद शास्त्री हरिद्वार सिंचाई विभाग अधिकारी विकास त्यागी भारत भूषण शर्मा, के के सैनी अनुज बंसल सिंचाई विभाग के कई अधिकारी उनके साथ उपस्थिति रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *