अंबरीष कुमार विचार मंच ने दी पूर्व विधायक अंबरीष कुमार को श्रद्धांजलि

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 21 जुलाई। अम्बरीष कुमार विचार मंच पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष सोम त्यागी ने कहा कि अम्बरीष कुमार जन नेता थे। उनकी पुण्य तिथी पर उनके दिखाए मार्ग चलते हुए ामरज के शोषित व वंचित वर्ग के हितों के लिए संघर्ष का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि देने वालों में इसरार अहमद, अजय शर्मा, अंकित चौहान, उज्जवल वालिया, मुकेश शर्मा, धनीराम शर्मा (नीटू), उत्कर्ष वालिया, विजय प्रजापति, राजू चितकारा, पुष्पनाथ शर्मा, अनिल ठेकेदार, इकबाल मुन्ना, हाजी शहाबुद्दीन अंसारी, सदिक गाड़ा, रियाज अंसारी, अजमोद मोदी, नीरज प्रधान बोंगला, दिनेश वालिया, उदयवीर चौहान, नौमान अंसारी, आनंद पांडे, धर्मराज सैनी, सोनू सैनी, धर्मपाल सैनी, शिवम सैनी, सोमपाल सैनी, शुभम रावत, शिवम, हरीश भाटिया, तीरथ भाटिया, चंदन शर्मा, आनंद राठौर, नरेश कुमार वर्मा, अजय राठौर, राहुल राठौर आदि मंच के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *