गुरुकुल राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय के कर्मचारियों ने काली फीती बांध कर विरोध प्रदर्शन किया

दीपक मिश्रा 

पूर्व घोषित आंदोलन कार्यक्रम के तहत आज भी ऋषिकुल एवं गुरुकुल राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय के कर्मचारियों ने काली फीती बांध कर विरोध प्रदर्शन किया और आक्रोश जताया कि 15जुलाई 2025 को वेतन मद में बजट शासन से रिलीज होने के बाद भी आज तक कर्मचारियों का वेतन नहीं मिला है जिसके कारण कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है जिसके कारण कर्मचारियों ने यह भी निर्णय लिया कि अगर जल्द ही वेतन नहीं मिलता तो 29जुलाई से कर्मचारी आंदोलन उग्र करने को बाध्य होंगे जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व विश्विद्यालय प्रशासन का होगा।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा उप शाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, ताजबर सिंह नेगी मंत्री अजय कुमार, मनीष पंवार ने कहा कि कर्मचारियों का धैर्य जवाब दे रहा है कर्मचारियों ने कुलसचिव डॉ ओ पी सिंह का घेराव किया गया उनके द्वारा अवगत कराया गया है कि डी डी ओ मुख्य वित्त नियंत्रक को दे दी गई है आज चेक साइन हो जाएंगे तो वेतन आने की संभावना है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने कहा कि अगर कर्मचारियों का यही हाल रहा तो हमें राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी सेवाएं निदेशक के अधीन कर दिया जाए क्योंकि कर्मचारियों का विकल्प राज्य के अधीन का है हमें विश्विद्यालय में नहीं रहना है।
वरिष्ठ पदाधिकारी सुनीता तिवारी, संध्या रतूड़ी आयुर्वेदिक यूनानी सेवाएं उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री के के तिवारी, आयुर्वेदिक फार्मेसी कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं किंतु किसीको कोई फर्क नहीं पड़ता है इसलिए आंदोलन सांकेतिक रूप में जारी रखा गया है किंतु अब लगता है कि आंदोलन बड़ा करना होगा तभी विश्विद्यालय प्रशासन की नींद खुलेगी।
काली फीती बांध कर आंदोलन विरोध प्रदर्शन करने वालों में दिनेश लखेडा, के एन भट्ट, समीर पांडे, संध्या रतूड़ी, सुनीता तिवारी सतीश कुमार, लोकेंद्र, छत्रपाल सिंह, के के तिवारी, अशोक कुमार,अजय कुमार,त्रिलोकी प्रसाद, अरूण कुमार ताजबर सिंह नेगी, मनीष पंवार, राकेश चंद्र, अनिल कुमार,
शिखा नेगी, चंदन चौहान, प्रबल सिंह, ज्योति नेगी, ब्रिजेश, अंकित, बाला देवी, कैलाशो देवी, नीलम बिष्ट, ममता पाल, कमलेश, ईशा, विमला सुमंत पाल, दीपक अदाना, सुरेन्द्र चौहान इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *