जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार/ श्री गुरु नानक देव जी धर्म प्रचार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञान गोदडी गुरुद्वारे के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के साथ बैठक कर गुरुद्वारे के लिए जल्द से जल्द भूमि आवंटन और भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग उठाई।
संरक्षक बाबा पंडत ने कहा कि पिछले 9 वर्षों से प्रेमनगर पुल के पास शांतिपूर्वक धरना दिया जा रहा है। गुरुद्वारे का मूल स्थान हरकी पैड़ी के पास है। जिसके लिए सिक्ख समाज संघर्ष कर रहा है। गुरुद्वारे की भूमि नहीं मिलने से समाज में बहुत रोष व्याप्त है।
अध्यक्ष सूबा सिंह ढिल्लो ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा प्रेमनगर स्थित धरना स्थल को गुरुद्वारा बताकर भ्रमित किया जा रहा है। प्रशासन ने उक्त धरना स्थल को गुरुद्वारे के लिए आवंटित किया है तो उसके कागजात भी जनता में जारी किए जाएं। अगर नहीं किया है तो जो लोग भ्रम फैला रहे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही हो। धरना स्थल को गुरुद्वारा बताने से समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। देश विदेश में गलत संदेश जा रहा है। जबकि सिक्ख समाज मूल स्थान के लिए संघर्ष कर रहा है। जल्द से जल्द मूल स्थान पर गुरुद्वारा बनाने की अनुमति दी जाए। इस अवसर पर सत्यपाल सिंह, उज्जल सिंह सेठी, अनूप सिंह सिद्धू, हरमोहन सिंह, हरभजन सिंह, लाहौरी सिंह, करमजीत सिंह, मनमोहन सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *