वरिष्ठ पत्रकार व अमर उजाला उत्तराखंड के स्टेट ब्यूरो प्रमुख रहे राकेश खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

दीपक मिश्रा 

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने वरिष्ठ पत्रकार व अमर उजाला उत्तराखंड के स्टेट ब्यूरो प्रमुख रहे राकेश खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है व उन्होने इसे अपूरणीय क्षति बताया।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि श्री राकेश खंडूड़ी जी समाज में अपनी सादगी एवं शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाते थे।श्री राकेश खंडूरी जी लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े थे और उत्तराखंड मे पत्रकारों की एक सशक्त आवाज के रूप में जाने जाते थे।श्री राकेश खंडूड़ी जी को एक सरल, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार के रूप में जाना जाता था।
वे हमेशा युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देते रहते थे और पत्रकारिता में मूल्यों की पैरवी करते थे।

डा. नरेश बंसल ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणो मे स्थान देने और शोकाकुल परिवार व सहयोगीयो को दुख की इस घड़ी मे संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *