दीपक मिश्रा
*रोटरी हरिद्वार ने Interact Club DPS Daulatpur*, के सहयोग से आज पौधारोपण अभियान आयोजित किया।
विद्यालय प्रांगण में बच्चों के साथ मिलकर *20 अमरूद के पौधे* लगाए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत में *बच्चों को ग्राफ्टिंग की विधि समझाई गई* और तत्पश्चात *प्रत्येक छात्र से एक-एक पौधा लगवाकर उनकी जिम्मेदारी भी सौंपी गई।*
बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था और उन्होंने पूरे जोश के साथ इस अभियान में भाग लिया।
इस पौधारोपण के साथ ही *पीपी रो. बी. एम. गुप्ता* का इस वर्ष का आंकड़ा पहुँच गया — 1677 पौधे।