सत्या फाउंडेशन द्वारा हिंदी दिवस पर विचार गोष्ठी व कवि सम्मेलन

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार। ‘कब और कैसे बनेगी हिंदी, हिंद की राष्ट्रभाषा’ विषय पर एक विचार गोष्ठी तथा हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सत्या फाउंडेशन हेल्पिंग हैंड तथा संवाद की ओर से रविवार हरिद्वार प्रेस क्लब, के सभागार में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर हरिद्वार के तमाम कवियों को ‘संवाद काव्यश्री सम्मान से विभूषित किया जायेगा। साथ ही वरिष्ठ कवियित्री तथा पूर्व शिक्षिका श्रीमति नीता नय्यर ‘निष्ठा’ की नव प्रकाशित पुस्तक ‘कहाँ है निष्ठा’ का लोकार्पण भी किया जायेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक, कवि तथा चेतना पथ मासिक पत्रिका के सम्पादक अरुण कुमार पाठक तथा सत्या फाउंडेशन तथा संवाद के संस्थापक दीपक पँवार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री होंगे, जबकि, विचार गोष्ठी में प्रमुख वक्ताओ तथा विशिष्ट अतिथिगण के रूप में उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी के सचिव डा. बाजश्रवा आर्या, हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, डा. नरेश मोहन, डा. राधिका नागरथ, डा. विशाल गर्ग आदि शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम में हिंदी काव्य पाठ के लिये सुभाष मलिक, डा. मीरा भारद्वाज, डा. सुशील त्यागी ‘अमित’, बृजेन्द्र हर्ष, डा. प्रशांत कौशिक, अरुण कुमार पाठक, डा. अशोक गिरि, डा. मेनका त्रिपाठी, नीता नय्यर ‘निष्ठा’, अरविन्द दुबे, सुश्री वृंदा ‘वाणी’ मंच की शोभा बढ़ायेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्या फाउंडेशन के संरक्षक देवीसिंह राणा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *