राम जन्म और तड़का वध देखने उमड़ी भीड़

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार/ श्री कृष्णा नगर रामलीला कमेटी (रजि०) की रामलीला में दूसरे दिन श्री राम जन्म, ताड़का वध का मंचन किया गया। तड़का वध देखने हजारों की संख्या में आसपास के लोग कृष्णा नगर रामलीला मैदान पहुंचे।
रामलीला की शुरुआत राजा दशरथ का बच्चों के लिए यज्ञ करना और राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न का जन्म दर्शाया गया। जिसके उपरांत महर्षि वशिष्ठ द्वारा राजा दशरथ से राम लक्ष्मण को ऋषि मुनियों की रक्षा के लिए आश्रम में ले जाया जाता है। जहां राम लक्ष्मण का ताड़का और अन्य असुरों से युद्ध होता है। युद्ध में राम लक्ष्मण ताड़का और असुरों को मार देते हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तड़का का दृश्य बहुत बेहतरीन और डरावना किया गया। लोगों को दृश्य बहुत पसंद आया।
दशरथ के अभिनय में भोला सहगल, राम की भूमिका प्रभुवत वालिया, लक्ष्मण की भूमिका अजय दरगन, ताड़का और असुरों के अभिनय में कार्तिक, जतिन, कुशाग्र, पार्थ अरोरा, अंकुर शर्मा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *