हरिद्वार बड़ी रामलीला में हुआ पंचवटी, सूर्पनखा और खरदूषण वध का मंचन

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार। श्रीराम लीला संपत्ति कमेटी की ओर से जूना अखाड़े के निकट आयोजित बड़ी रामलीला में बुधवार को पंचवटी, सूर्पनखा और खरदुषण वध का मंचन हुआ। कथानक के अनुसार रावण की बहन सूर्पनखा वन में राम से प्रणय निवेदन किया। इस पर विवाद बढ़ गया। इस पर लक्ष्मण ने सूर्पनखा की नाक काट दी। जब यह समाचार खरदूषण को मिला तो वे राम व लक्ष्मण से युद्ध करने गए, दोनों ओर से भयंकर युद्ध हुआ अंत में खर व दूषण दोनों भाई वीर गति को प्राप्त हुए। इस अवसर पर रामलीला का अवलोकन करने पहुंचे अतिथियों ने कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा की।
कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा,
श्रीरामलीला संपत्ति कमेटी के अध्यक्ष सुनील भसीन, दादा गुरु भगवत शर्मा मुन्ना, महाराज कृष्ण सेठ ट्रस्ट कमेटी के मंत्री रविकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे। रंगमंच का संचालन विनय सिंघल एवं डॉ. संदीप कपूर ने संयुक्त रूप से किया एवं आए हुएअतिथियों का स्वागत किया। आज मुख्य अतिथि के रूप में गरीब दासी आश्रम के श्री महंत रवि देव शास्त्री जी, रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान, प्रसिद्ध समाज सेवी डॉ विशाल गर्ग, ऋषि शर्मा एवं राहुल खुराना का कार्यकारिणी के सदस्यों ऋषभ मल्होत्रा, विशाल गोस्वामी, राहुल वशिष्ट, अंजना चड्डा, पवन शर्मा, दर्पण चड्ढा, मनोज बेदी, सुनील वधावन, विकास सेठ, गोपाल छिब्बर, कन्हैया खेवडिया, नीरज भसीन, सुरेंद्र अरोड़ा एवं महेश गौड़ सहित सम्पूर्ण कार्यकारिणी द्वारा स्वागत किया गया एवं लीला मंचन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।लीला मंचन के माध्यम से दर्शकों की प्रशंसा लूटने हेतु कमेटी ने अत्यधिक प्रयत्न किया एवं सफ़लता प्राप्त की।
आज की लीला में विनोद नयन, मनोज सहगल, वीरेन्द्र गोस्वामी, के निर्देशन में श्रीराम के अभिनय मे पवन खैरवाल, लक्ष्मण नीरज चौहान, माता सीता अरचित सेमवाल, स्वरूपनखा – मनोज शर्मा, सुन्दरी स्वरूपनखा अंशु evm pooja तथा अन्य कलाकारो – वर्षा, अंजली, नोनि तथा राघव ठाकुर, सीटू गिरी, सिद्दार्थ गिरी, अंकित चौधरी, अमित पांडे, विवेक शर्मा, राजेश कश्यप तथा शिखर जौहरी, आदि ने बहुत सुंदर अभिनय करके पंडाल मे बैठे राम भक्तो का दिल जीता। बहुत सुंदर गायकी व डायलॉग बोलकर भी खचाखच भरे पंडाल में श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *