मेरठ में प्रदर्शन कर रहे दलितों पर पुलिस अधिकारी द्वारा मारपीट करने से नाराज कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार/ मेरठ में प्रदर्शन कर रहे दलितों पर पुलिस अधिकारी द्वारा मारपीट करने से नाराज कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और प्रशासन पर दलितों के शोषण का आरोप लगाया।
अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष तीरथ पाल रवि, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि मेरठ की घटना से सरकार और प्रशासन का दलितों के प्रति व्यवहार सामने आया है। दलित बेटी के लिए इंसाफ़ मांग रहे समाज के लोगों को पीटने का अधिकार किसने दिया। भाजपा सरकार जनता से विरोध प्रदर्शन का अधिकार भी छीन रही है। उन्होंने कहा कि दलितों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे देश में जहां जहां भाजपा सरकार है दलितों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी को तत्काल निलंबित किया जाए।
मुरली मनोहर, महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सख्त सजा मिले। इसके साथ ही मृतक दलित बेटी को भी न्याय मिलना चाहिए। जिस पर भी झूठे मुकदमें दर्ज किए गए हैं सभी वापस होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार और अधिकारियों में जनता के प्रति अच्छा व्यवहार होना चाहिए।
वीरेंद्र श्रमिक, सीपी सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे लोगों के साथ मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारी किसके इशारे पर मारपीट कर रहा था। अधिकारी ख़िलाफ़ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।
इस अवसर पर नेत्रपाल सिंह अष्टवाल, वीपी सिंह तेजियांन, आशीष पंवार, सत्यपाल शास्त्री, सुभाष कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज धनगर, अरुण चौहान, एलएस रावत, दीवान चंद, अजय दास महाराज, आदेश प्रधान, अक्षय नागपाल, महेश चंद्र, मोनू कुमार, अमित नौटियाल, जतिन हांडा, रकित वालिया, प्रियव्रत, जगपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *