संजय चोपड़ा की अगवाई में स्वतंत्रता दिवस की पूर्ण संध्या पर तिरंगा यात्रा निकालकर अमर शहीदों की याद में मां गंगा में दीपदान किया*

दीपक मिश्रा 

*हरिद्वार* 14 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की पूर्ण संध्या पर देश के अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों की याद में लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में बाल्मीकि चौक से बिरला घाट तक तिरंगा यात्रा निकालकर देश पर बलिदान देने वाले अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर मां गंगा में दीपदान किया

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा स्वतंत्रता संग्राम में हरिद्वार धर्मनगरी की एक विशेष पहचान है आजादी के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस महामना मदनमोहन मालवीय स्वतंत्रता सेनानी जगदीश वत्स जैसे योद्धाओं ने शामपुर और कटारपुर, ग्रामीण इलाकों जैसे स्थानों सहित देश को अंग्रेजों से आजाद करने में आंदोलन की रणनीति अनेकों बार हरिद्वार में ही बनाई जाती थी संजय चोपड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की देश के अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों की याद में मां गंगा के तट पर संग्रहालय उद्यान बनाया जाना चाहिए ताकि युवाओं की नई पीढ़ी देश के अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान को याद कर उनके बताए हुए पद चिन्ह पर चलकर देश को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया जा सके।

15 अगस्त की पूर्ण संध्या पर तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में पं मनीष शर्मा, विजय गुप्ता, शुभम ठाकुर, चंदन सिंह रावत ,जय सिंह बिष्ट, मोहनलाल, फूल सिंह ,अनिल सिंह, लालचंद गुप्ता ,पं विशंभर नाथ, कृष्णा पांडे, कमल शर्मा, नंदकिशोर गोस्वामी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *