यूजीसी एक्ट वापस ले सरकार, सवर्ण समाज का उत्पीड़न नही सहेगा आदर्श चौहान

दीपक मिश्रा 

यूजीसी एक्ट वापस ले सरकार, सवर्ण समाज का उत्पीड़न नही सहेगा आदर्श चौहान मंच। उक्त विचार आज ज्वालापुर कार्यालय में आदर्श चौहान मंच हरिद्वार की आहुत की गयी बैठक में मंच के अध्यक्ष डॉ के पी एस चौहान ने व्यक्त किए। बैठक में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा सवर्ण समाज के छात्र छात्राओं के ऊपर थोपे गए यूजीसी एक्ट 2026 तथा इस एक्ट के विरोध में 21 अगस्त से दिल्ली में जंतर-मंतर पर सवर्ण समाज के छात्र छात्राओं द्वारा किए जा रहे शांति पूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए जा रहे लाठी चार्ज हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पारित करते हुए रौष प्रकट किया गया। बैठक में उक्त यूजीसी एक्ट को तुरंत वापस लेने की मांग प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री से की गयी। बैठक में डा चौहान ने कहा कि सवर्ण समाज का कोई भी नेता/ विधायक/ मंत्री चाहे वह किसी भी पार्टी से सम्बन्धित है कोई भी यू जी सी एक्ट के खिलाफ़ एवं अपने समाज के समर्थन में नही बोल रहा है। जबकि अन्य समाज के नेता अपने समाज के तथा आरक्षण के पक्ष में बोल रहे हैं। धिक्कार है ऐसे सवर्ण समाज के नेताओं /मंत्रियों/ विधायकों, को । जो अपने समाज के लिए खडे नही हो सकते, आगामी चुनाव में इसका जवाब मिलेगा उन्हें। डा चौहान ने कहा कि सरकार या संगठन से नागरिकों/कार्यकर्ताओं द्वारा सवाल करना या उनके द्वारा की गई कमियां/ज्यादती को उजागर करना पार्टी या सरकार के खिलाफ विद्रोह नहीं क्योंकि लोकतंत्र एवं संविधान हमें इसकी आजादी देता है। डॉ चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार यूजीसी एक्ट तुरंत वापस ले तथा एस सी /एस टी एक्ट रिफोर्म करे । डा चौहान ने कहा कि सवर्ण समाज किसी पार्टी का पिछलग्गू नहीं है इस बार सवर्ण समाज किसी को भी वोट नही करेगा बल्कि नोटा का बटन दबायेगा और इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। बैठक मे दीपक चौहान, सुबोध कुमार चौहान, विक्रम चौहान, अशोक कुमार, संजय कुमार, कुलदीप कुमार, प्रशांत कुमार चौहान, सत्यवीर चौहान, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्रीमती हीना, श्रीमती रीचा राजपूत, श्रीमती सुषमा चौहान, बृजभूषण कुमार, मुकेश चौहान, सुभाष चंद्र चौहान, विनीत चौहान, सतीश चौहान आदि ने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *