दीपक मिश्रा
हरिद्वार 14 नवम्बर
ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनु शिवपुरी के बारे में कहा जाता है कि सामाजिक कार्य के साथ साथ, प्रशाशन के सहयोग कराने की क्षमता की धनी हैं। जो भी कार्य करने की ठान लेती हैं वह पूरा करके ही चैन लेती हैं। आजकल क्षेत्र में सफाई को लेकर भी मनु शिवपुरी चर्चा में है। उनके द्वारा पिछले दिनों राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्कूल के निकट कूड़ा क्षेत्र हटाने व कई अन्य जगह की सफाई करवाने के बाद शिव मंदिर के सामने इमली मोहल्ला में महीनों से पड़ी गंदगी को साफ करवाया गया । मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं का आना जाना होता है। यह गंदगी मंदिर की शोभा को भी क्षति पहुंचाती थी। डॉ मनु द्वारा गंदगी को पूर्ण रूप से साफ करवाए जाने हेतु दीपक चौधरी एवं विकास चौधरी की टीम का धन्यवाद किया। एवं एमएनए श्रीमान वरुण चौधरी जी के सक्षम नेतृत्व में हरिद्वार क्षेत्र की सफाई करवाए जाने की डॉ मनु द्वारा सराहना की ,कहा कि वरुण चौधरी अपने पद की गरिमा बढ़ा कर कार्य कर रहे हैं। साथ ही सफाई कर्मचारियों का धन्य बाद डॉ मनु शिवपुरी द्वारा किया गया ।