दीपक मिश्रा
स्पर्श गंगा अभियान” की राष्ट्रीय संयोजिका, अभिनेत्री, निर्माता एवं समाजसेवी डॉ. आरुषि निशंक ने एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के छात्रों और स्पर्श गंगा पहरियो के साथ मिलकर हरिद्वार के कश्यप घाट पे गंगा सफ़ाई अभियान चलाया. उन्होंने अभियान को आगे बढ़ाते हुए कहा गंगा सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और जीवन का आधार है। यह एक छोटी लेकिन प्रभावशाली पहल है, जो समाज में बड़े बदलाव ला सकती है।” एनएसएस के छात्रो ने जोश और संकल्प के साथ इस अभियान में हिस्सा लिया हैं. उन्होने कहा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी को स्वच्छ और संरक्षित रखना है। स्पर्श गंगा अभियान लगातार इस दिशा में काम कर रहा है और लोगों को जागरूक कर रहा है कि वे भी इस मुहिम से जुड़ें। उन्होंने हरिद्वारवासियों से अपील की गई कि वे इस एक संकल्प, एक प्रयास, एक स्वच्छ गंगा अभियान का हिस्सा बनें और गंगा को निर्मल बनाए रखने में अपना योगदान दें।
ज्ञात हो कि आरुषि निशंक वर्षों से स्पर्श गंगा अभियान का संचालन कर रही हैं. इस अभियान के अंतर्गत वो महिला शसक्तिकरण, सामाजिक कल्याण, पर्यावरण संग्रक्षण और गंगा यमुना सफाई जागरूकता अभियान करती आ रही है.