पायलट बाबा आश्रम पर कब्जे को लेकर संतों के दो गुटों के बीच घमासान

दीपक मिश्रा

हरिद्वार, 3 अप्रैल। कनखल स्थित पायलट बाबा आश्रम पर कब्जे को लेकर संतों के दो गुटों के बीच घमासान जारी है। पायलट बाबा आश्रम के परमाध्यक्ष जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और वरिष्ठ संत महायोगी पायलट बाबा का बीते वर्ष अगस्त में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही उनकी अरबों की संपत्ति पर कईयों की नजर है। हरिद्वार में कनखल के पायलट बाबा आश्रम में संतों के दो गुटों के बीच भी घमासान जारी है। जिसे लेकर पूरे मामले की जांच एसपी सिटी के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही है। बुधवार दोपहर आश्रम के एक संत स्वामी कर्ण गिरी पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामले में पीड़ित संत द्वारा कनखल थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। स्वामी कर्ण गिरी ने खुद की जान का खतरा बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *