दीपक मिश्रा
देहरादून-26 अप्रैल 2025 समाज का बेहतर एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने मे खेल सबसे प्रभावी माध्यम है। युवा ऊर्जा को रचनात्मक एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करने के लिए स्क्वैश खेल एक बेहतर विकल्प है। राजीव गांधी इन्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम खेल परिसर मे खेल निदेशालय, उत्तराखंड तथा उत्तराखंड स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित उत्तराखंड स्क्वैश ओपन चैम्पियनशिप के उदघाटन अवसर पर विशेष प्रमुख खेल एवं आई0पी0एस0 अमित सिन्हा ने खिलाडियों को सम्बोधित करते हुये यह बात कही। उन्होने कहॉ कि नेशनल गेम्स की सफल मेजबानी के बाद स्क्वैश का यह दूसरा बडा आयोजन खेलो के बढावे मे एक सराहनीय कदम है। विशिष्ट अतिथि एवं खेल निदेशक प्रशान्त आर्य ने कहॉ कि खिलाडी देश तथा समाज की अमूल्य धरोहर है। खेल के बल पर खिलाडी न केवल अपने जीवन को बेहतर बनाता है बल्कि आने वाली पीढी को एक सही मंच प्रदान करने का काम भी करता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहॉ कि एसोसिएशन का प्रयास स्क्वैश मे खिलाडियों को ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान करते हुये जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। आयोजन सचिव डॉ0 संचित डागर ने बताया कि पॉच दिनों तक चलने वाली इस चैम्पियनशिप मे देश के अधिकतर राज्यों से स्क्वैश के बेहतर तथा प्रतिभावान खिलाडी अन्डर 9, 11, 13, 15, 17, 19 आयु वर्ग के ब्वॉयज तथा गर्ल्स दोनो वर्गो मे 350 से अधिक खिलाडी भाग ले रहे है। कोषाध्यक्ष डॉ0 शिवकुमार चौहान ने कहॉ कि स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन तथा उत्तराखंड स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के प्रयासो से स्क्वैश जैसे मशहूर खेल के प्रति जागरूकता एवं खिलाडियों मे रूझान बढता जा रहा है। जो खिलाडियों तथा आयोजकों के लिए एक अच्छा साईन है।
इस अवसर पर अमन कुमार वर्मा, विशाल राणा, डॉ0 यशवन्त सिंह आदि उपस्थित रहे। मैचों का संचालन एवं निर्णायक मंडल मे हसरत, हरिओम त्रिपाठी, विशाल राणा, पोरस गुप्ता, अंकित श्रीवास्तव, देवाषीयांग, सायरिल, नसीमुददीन, धीरज सिंह पटेल, हरिनारायण, कमल छाबा, एस0के0 साकिल, दीक्षान्ता आदि के निर्देशन मे संचालित हुये।