दीपक मिश्रा
जेईई मेन 2026 में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
आयुष बर्दिया 99.92 सहित तीन छात्रों ने हासिल किए 99 से अधिक पर्सेंटाइल
अद्रिजा साह 99 के अलावा 9 छात्रों ने प्राप्त किए 98 से अधिक पर्सेंटाइल
हरिद्वार, 17 फरवरी। सोमवार को घोषित किए गए जेईई मेन परीक्षा के नतीजों में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड हरिद्वार के तीन छात्रों ने 99 से अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है। इनमें आयुष बर्दिया ने सर्वाधिक 99.92 पर्सेंटाइल के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद इशिता गुप्ता ने 99.15, भव्या अग्रवाल ने 99.02 पर्सेंटाइल प्राप्त किए। जबकि अद्रिजा साहा ने 99 पर्सेंटाइल हासिल किया।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक धनंजय कुमार मिश्रा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को सफलता की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बताया कि हरिद्वार के छात्रों के शानदार परिणाम उनकी पढ़ाई के प्रति समर्पण और आकाश के मजबूत शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण हैं। उन्होेंने बताया कि जेईई मेन 2026 के पहले सत्र में आकाश के 13 छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिसमें तीन छात्रों ने 99 से अधिक और एक छात्रा ने 99 पर्सेंटाइल हासिल किया। इसके अलावा इंस्टीटयूट के 9 छात्रों ने 98 से अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। जिनमें कार्तिक गुप्ता 98.94, एकांश पटेल 98.48, अर्नव बंसल 98.46, आदित्य नौटियाल 98.45, अनुभव नेगी 98.44, इंद्रनील गांगुली 98.35, आद्या अग्रवाल 98.31, देवांश नेगी 98.19 और शिवांशु यादव 98.05 पर्सेंटाइल शामिल हैं। हरिद्वार ब्रांच मैनेजर भगवंत सिंह, एकेडमिक हेड इंजीनियरिंग हेमंत कुमार, फैकल्टी श्रीकांत शर्मा व विशाल ने भी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।