दीपक मिश्रा
हरिद्वार श्री गंगा सेवा समिति नें पूर्व की भांति इस वर्ष भी माँ गंगा की सेवा में समर्पित इस पावन यात्रा को आगे बढ़ाते हुए अपनी संस्था का राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम को संपन्न किया संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. श्योराज सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम की पूर्व योजना के तहत संस्था से जुड़े कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बंधु हरिद्वार पहुंचे उसके बाद हरिद्वार में चंडी घाट पर माँ गंगा की पूजा अर्चना एवं स्न्नान कर सभी कार्यकर्ताओं नें घाट पर पहलगाम हमले में मारे गए दिवंगत भारतीयों को श्रद्धांजलि दी और तत्पश्चात हरिद्वार स्थित सोहम आश्रम भोपतपुर रोड पर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गंगा महासम्मेलन और संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन पर मंथन कर नयी एवं पुराने कार्यकर्त्ताओं को संस्था में काम करके समाज में जल की अहमियत को बताने का संकल्प संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा श्योराज सिंह नें सभी को श्री गंगा सेवा समिति में मनोनयन पत्र देकर सभी नये कार्यकर्त्ताओ को दायित्व प्रदान किये कार्यकम का कुशल और संचालन राज नारायण नें किया कार्यक्रम का शुभारंम माँ गंगा की आरती कर व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवम मुख्य अथिति का परिचय कराने में उपरांत कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के प्रचारक पदम कुमार नें माँ गंगा के ऊपर विस्तृत चर्चा की संस्था के संस्थापक किरन कुमार झा नें संस्था के कार्य और उदेश्य एवं संस्था के निर्माण पर प्रकाश डाला योगीराज हितेषी महाराज अटलपुर नें संस्था के संरक्षक के रूप में दायित्व ग्रहण कर पुन सभी को आशीर्वाद दिया, ई. राम कुमार शर्मा नें कहा की हम माँ गंगा के लिए नहीं स्वयं के लिए कार्य कर रहे हैँ इसलिए प्रदूषण को जितना कम कर सकें आने वाली पीढ़ी को उतना ही लाभ होगा कोषाध्यक्ष सेवा राम शर्मा नें सभी के विचारों से सहमत होते हुए समाज में जल को लेकर जागरूकता लाने की बाते कही कार्यक्रम के अंत में संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा श्योराज सिंह नें धन्यवाद दिया और सभी के साथ आश्रम में सहभोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक किरन कुमार झा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा भैय्याजी, कोषाध्यक्ष सेवा राम शर्मा, हितेषी महाराज, राम प्रकाश सूर्यवंशी, दया शंकर शर्मा, आभा वार्ष्णेय, त्रिभुवन झा, प्रीति वार्ष्णेय, परमानन्द महाराज, विष्णु सिंह, मनोज भारद्वाज, रजनी वार्ष्णेय, कार्यक्रम संयोजक वैध राम कुमार शर्मा, सतेंद्र शर्मा, मनोज शैली एडवोकेट, दिगम्बर सिंह, नीलेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे