दीपक मिश्रा
आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा देवपुरा स्थित भवन में देहरादून में 30 अप्रैल को आयोजित संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर बैठक की गयी, जिसमें कांग्रेस जनों ने रैली में बढ़ चढ़कर भाग लेने को कहा।
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि आज देश में संविधान पर खतरा है , कांग्रेस का संकल्प हैं कि संविधान की रक्षा हर कीमत पर करेंगे इसी उपलक्ष्य में देहरादून में 30 अप्रैल को आयोजित संविधान बचाओ रैली में हरिद्वार से कांग्रेस जन बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे,
बैठक को संबोधित करते हुए महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान और पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान ने कहा कि संविधान बचाओ रैली में हरिद्वार कांग्रेस जन बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और संविधान की रक्षा करेंगे,
बैठक में मुख्य रूप से डा सुशील शर्मा, पार्षद विवेक भूषण विक्की,सोहित सेठी, सन्नी कुमार,नोमान अंसारी,अकरम अंसारी, देवाशीष भट्टाचार्य, वार्ड अध्यक्ष केशव काम्बोज,शुभम जोशी, नितिन यादव,रिषभ कुमार,शंकर अग्रवाल,संजय वाल्मीकि आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।