दीपक मिश्रा
हरिद्वार/ राष्ट्रीय कामगार सेना (भारत) ने मजदूर दिवस पर कनखल स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर में बैठक आयोजित कर मजदूर हितों की मांग उठाई। प्रदेश अध्यक्ष रेखा वाल्मीकि ने कहा कि संगठन मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ती है। मजदूर और किसान इस देश की रीढ़ हैं। मजदूरों का अधिकार कोई नहीं मार सकता। नगर निगम, पालिका में कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। जल्द ही कर्मचारियों के लिए धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सिडकुल स्थित कंपनियों से भी बहुत शिकायत आ रहीं हैं। बिना नोटिस के कर्मचारियों को बाहर किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां भी मजदूर, किसान, कर्मचारियों का शोषण होता हो संगठन के सदस्य अपनी भूमिका निभाए। महिला कर्मचारियों पर शोषण बढ़ता जा रहा है। बेरोजगारी, महंगाई बढ़ती जा रही है। मजदूर व्यक्ति कई समस्याओं से जूझ रहा है। सरकार को मजदूर, किसानों के लिए कार्य करना चाहिए। मजदूरों के संघर्ष को भूला नहीं जा सकता। इस अवसर पर किशोर कुमार, काका, अमित, सुनीता चंचल, बबली चुटेला, शीतल गोस्वामी, कल्पना चुटेला, नेहा चंचल, कौशल्या देवी, सोमी देवी, जयमाला, नीलम चंचल, प्रियंका तेश्वर, नीलाक्ष चंचल, विनीत गर्ग, सोनू आदि उपस्थित थे।