मिलना और बिछुडना जिंदगी की स्वाभाविक प्रक्रिया अंग है।

दीपक मिश्रा 

 

हरिद्वार-1 मई 2025 मिलना और बिछुडना जिंदगी की स्वाभाविक प्रक्रिया अंग है। यह दोनो स्थितियों पर गहरा प्रभाव डालते है। मिलन के साथ खुशी तथा आनन्द जिंदगी का सफर सुखद बनाता है। जो मंजिल आने पर बिछुडने पर दुखः एवं उदासी का कारण बनता है। नई मंजिल की तलाश मे खुशी का दौर फिर शुरू होता है। जीवन मे भावनाओं और अनुभवों को महसूस करने का यह क्रम निरन्तर चलता रहता है। गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग मे प्रशिक्षु एम0पी0एड0 छात्रों के फेयरवैल समारोह का आयोजन 10.05.2025 को अपराहन 12ः30 बजे आरम्भ हुआ। दीप-प्रज्जवलन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। प्रशिक्षु एम0पी0एड0 के प्रथम वर्ष के छात्रों ने सभी प्राध्यापकों का स्वागत किया। फ्रेशर समारोह मे प्रियरंजन ने भ्रष्टाचार वाला देश नही चाहिए…….. पर काव्यपाठ किया। बैलून गेम मे विशाल यादव तथा विशाल निगम ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्विज मे प्रियरंजन तथा देवराज ने बेहतर प्रदर्शन किया। रैम्पवाक मे रोहित तथा निगम गीत गायन मे रवि शंकर रॉय ने भाग लिया। एम0पी0एड0 अंतिम वर्ष के लिए आयोजित रैम्पवाक मे यश ने प्रथम गगन ने दूसरा तथा पवन मे तीसरा स्थान प्राप्त किया। बैलून गेम मे पवन कुमार विजेता रहे। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम एवं विविधता के सूत्र को एकता मे बांधने वाले अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये डॉ0 अजय मलिक ने खटटी यादे छोडकर मीठी यादों को संजोने की बात कही। डॉ0 कपिल मिश्रा ने कार्यक्रम को बेहतर एवं उत्साहवर्धक बताया। डॉ0 शिवकुमार चौहान ने विदाई के पल को शायराना बया करते हुये कहॉ कि अभी इस तरफ न निगाह कर मै गजल की पलकें संवार लू। मिरा लफ्ज लफ्ज हो आईना, तुझे आईने मे उतार लूॅ। मैं तमाम दिन का थका हुआ, तू तमाम शब का जगा हुआ। जरा ठहर जा इसी मोड पर तेरे साथ शाम गुजार लूॅ।
कार्यक्रम के अन्त मे कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। लीडरशिप कैम्प के बेस्ट कैम्पर्स का अवार्ड भगत सिंह हाउस को दिया गया। इस अवसर पर विभागीय प्रभारी डॉ0 अजय मलिक, डॉ0 कपिल मिश्रा, डॉ0 अनुज कुमार, डॉ0 प्रणवीर सिंह, डॉ0 शिवकुमार चौहान, सुनील कुमार, दुष्यन्त सिंह राणा, निकुंज यादव, अश्वनी कुमार, दिवाकर, रविन्द्र परमार, सुरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, कुलदीप, शिवा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बी0पी0एड0 छात्र अंकुश द्वारा किया गया। शान्तिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *