संभल, नीम, बहेडा, कालावाप्ता आदि वृक्षों एवं शाकीय पौधों का रोपण किया।

दीपक मिश्रा 

गुरुकुल कांगड़ी विश्विद्यालय के वनस्पति एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग में बूंदाबांदी के मध्य हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने संभल, नीम, बहेडा, कालावाप्ता आदि वृक्षों एवं शाकीय पौधों का रोपण किया। हरेल पर्व पर्यावरण सुरक्षा तथा कार्वन संतुलन की दिशा में किया जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। उत्तरायांड में यह पर्व पारंपरिक रूप से मनाया जाता है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ० मुकेश कुमार ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए क्लाइमेट चेंज में हरेला की भूमिका पर प्रकाश डाला। वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ० कार्तिकेय गुप्ता, डॉ० संदीप कुमार, डॉ० हरीश चंद्रा, डॉ० विनीत विश्नोई, डॉ० चिरंजीब बैनजी, श्री मनोज कुमार, श्री अमरीश कुमार, तथा श्री शमरेंद्र रतूडी ने भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *