संवाददाता/ फाल्गुन महीने की संक्रांत पर गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाया गया।

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार, संवाददाता/ फाल्गुन महीने की संक्रांत पर गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाया गया। जहां सैकड़ों संगत ने पहुंचकर माथा टेका। गुरु नानक दरबार भेल, निर्मल संतपुरा गुरुद्वारा, निर्मल विरक्त कुटिया डेरा कार सेवा गुरुद्वारा, गोल गुरुद्वारा में संक्रांत पर रहरास साहिब पाठ, सुखमनी साहिब पाठ, शब्द कीर्तन, कथा का आयोजन किया गया। कथावाचकों ने फाल्गुन महीने की संक्रांत और गुरुओं की कथा और अमृत कौर, सरबजीत कौर, फतेह सिंह, सिमरन कौर ने कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि सभी को प्रभु सिमरन में मन लगाना चाहिए। गुरुओं की बानी सुनने से जीवन सफल होता है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा ज्ञान गोदडी सिक्ख के लिए पवित्र है और सरकार जल्द से जल्द भूमि आवंटित करे।
बाबा पंडत ने कहा कि सरकार गुरुद्वारा ज्ञान गोदडी के लिए पिछले कई वर्षों से संघर्ष जारी है। शासन प्रशासन भूल गया लेकिन समाज नहीं भूला।
इस अवसर पर संत बलजिंदर सिंह शास्त्री, ज्ञानी पंकज सिंह, परमजीत सिंह, सुरजीत सिंह, सूबा सिंह ढिल्लो, सतपाल सिंह चौहान, सुदीप सिंह सलूजा, सुखदेव सिंह, उज्जल सिंह सेठी, हरभजन सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरपेज सिंह, अनूप सिंह सिद्धू, अपनिंदर कौर, सतविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, मंजीत सिंह, गुरचरण सिंह, मोहन सिंह, इंदरजीत सिंह बिट्टू, हरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *