दीपक मिश्रा
हरिद्वार/ देवभूमि विकास फाउंडेशन द्वारा कांवड़ियों को फल वितरण किया। रामनगर स्थित शिवमूर्ति चौक पर फल वितरण पर संरक्षक रेखा वाल्मीकि ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा भगवान शिव की सेवा के बराबर है। कांवड़िए शिव के गण हैं और पूजनीय होते हैं। कांवड़िए दूर स्थान से गंगाजल लेने धर्मनगरी पहुंचते हैं और यहां से गंगाजल लेकर पैदल सैकड़ों किमी की यात्रा तय करते हैं। कई कांवड़िए ऐसे भी होते है जो गरीब परिवार से होते हैं जिनके पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं होते ऐसे कांवड़ियों को भोजन, फल वितरित करना चाहिए। सभी को अपनी सामर्थ्य से इनकी सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर सचिव शीतल चंचल, कोषाध्यक्ष कौशल्या देवी, सुनीता देवी, अभिषेक, आकाश, नीलाक्ष, रेयांश आदि उपस्थित थे।