शिवालिक नगर के अंतर्गत सुभाषनगर वार्ड नंबर–9 में हुआ  सड़क तथा पुलिया निर्माण पूर्ण 

दीपक मिश्रा 

नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अंतर्गत सुभाषनगर वार्ड नंबर–9 में लंबे समय से प्रतीक्षित बैरियर से मेन मार्केट तक की मुख्य सड़क, वार्ड की आंतरिक सड़कों, B–3 क्षेत्र की सड़क तथा पुलिया निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा विधिवत लोकार्पण कर इन विकास कार्यों को क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर जीवन सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। सुभाषनगर वार्ड में लंबे समय से सड़क एवं जल निकासी से संबंधित समस्याएँ सामने आ रही थीं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए मुख्य सड़क, आंतरिक सड़क एवं पुलिया का निर्माण कराया गया है। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पहले से अधिक सुचारु एवं सुरक्षित हुई है।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से आम नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों तथा राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही जाम, धूल–मिट्टी एवं बरसात के मौसम में जलभराव जैसी समस्याओं से भी लोगों को राहत प्राप्त होगी। यह कार्य क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्रदान करेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर द्वारा सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। सड़क, नाली, पुलिया, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता जैसे बुनियादी कार्यों को सुदृढ़ कर नगर को सुव्यवस्थित एवं विकसित बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
लोकार्पण कार्यक्रम के सभासद राधेश्याम कुशवाहा व रमेश पाठक, अनिल राणा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, गौरव गुजर, अजय मलिक, वेदांत चौहान, देव विख्यात भाटी, रवि वर्मा, कुलवंत चड्डा, अंकुर यादव, रोहित, स्वेता सिंह,, योगेश सैनी , ललित सैनी , सागर ठाकुर , विद्या यादव, रिंकू सिंह,विवेक, पार्टी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *