दीपक मिश्रा
हरिद्वार/ कनखल क्षेत्र में सड़क पर गड्ढे होने से नाराज कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय विधायक के खिलाफ खम्बो पर फ्लेक्स लगाकर प्रदर्शन किया। हनुमान गढ़ी की पुलिया से लेकर लाटोवाली की पुलिया तक सड़क में बने गड्ढों पर प्रदर्शन के दौरान अशोक शर्मा ने कहा कि विधायक मदन कौशिक को विकास पुरुष नहीं विनाश पुरुष कहना चाहिए। विधायक सड़कों के गड्ढे ठीक नहीं करवा सके। हो सकता है कि अगले वर्ष सड़क गड्ढे मुक्त हो जाए। सरकार और विधायक को शर्म नहीं आ रही लोग गड्ढों में चल रहे हैं। अपने कुछ चुने हुए ठेकेदारों को ठेका देकर कमीशनखोरी का कार्य चल रहा है।
पार्षद सुनील कुमार और विवेक भूषण विक्की ने कहा कि जनता के साथ धोखा हो रहा है। साल भर तक गड्ढे भरे नहीं जाते हैं। सरकार और विधायक आंखे मूंदे बैठे हैं।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार लोगों को सुविधाएं देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।
प्रदर्शन के दौरान दिनेश पुंडीर, वसीम सलमानी, रणवीर शर्मा , अजयदास महाराज, मनोज जाटव, मोनू कुमार, हरद्वारी लाल, सोनू सेमवाल, सतेंद्र वशिष्ठ, हिमांशु राजपूत, अमन गौड, जेपी सिंह, हरीश चावला, लव गुप्ता, सतपाल दास, अमित रस्तोगी, अमित गुप्ता, आदि शामिल थे।