एचआरडीए के अधिशासी अभियंता सेे मिले भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के पदाधिकारी

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 31 दिसम्बर। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता से भेंटवार्ता कर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष इरफान अली भट्टी ने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी विकास कार्यों को प्रमुखता देते हुए क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करें। जिससे लोगों को निर्माण कार्यों के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। विभाग द्वारा मानचित्र स्वीकृति करने के लिए कैंप के आयोजन से लोगों को सुविधा मिल रही है। निर्माण कार्यों के लिए अन्य जागरूकता अभियान भी चलाए जाने चाहिए। इरफान अली भट्टी ने कहा कि कालोनाइजर लोगों को मकान प्लाट देने का लालच देकर अनाधिकृत जगह पर आवंटन कर देते हैं। इसको लेकर भी विभाग को जनचेतना अभियान चलाना चाहिए। जिससे लोगों का नुकसान ना हो और सही जगह लोग भूमि खरीद सकें। उन्होंने यह भी मांग की है कि आर्थिक स्थिति देखते हुए नक्शे में छूट प्रदान की जाए। विकास कार्यों को प्रमुखता से जनहित में किया जाना चाहिए। लोगों द्वारा की गई शिकायतों का भी तुरंत निस्तारण होना चाहिए। इस दौरान यशपाल सिंह, महावीर सिंह, पंकज मलिक, फरमान अंसारी, रागिब अंसारी, डा.शमशाद, नवीन छाबड़ा, जाबिर अंसारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *