दीपक मिश्रा
आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा ब्रह्मपुरी स्थित मनसा देवी मार्ग से वाल्मीकि चौक तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन कर अंकिता भण्डारी को न्याय देने की मांग की,कार्यक्रम का संयोजन पार्षद सोहित सेठी द्वारा किया गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि भाजपा सरकार अंकिता भण्डारी हत्याकांड के दोषी भाजपा नेताओं को बचाना चाहती है ,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग संतोष चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां असुरक्षित है जिसके कारण उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में महिला अपराध में प्रथम स्थान पर है,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां इन्हीं के नेताओं से असुरक्षित है,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्षद हिमांशु गुप्ता और पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में बेटियों की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हुई है,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता अनंत पाण्डेय और युवा नेता मयंक त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में अंकिता तीन वर्ष से न्याय की प्रतीक्षा में है,
कैंडल मार्च में मुख्य रूप से पार्षद महावीर वशिष्ठ,महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशि झा, नलिनी दीक्षित,ममता सिंह, वरिष्ठ नेता मनोज सैनी,सोम त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, युवा नेता उत्कर्ष वालिया,दीपक कोरी, धनीराम शर्मा,सोना देवी,मोना,नैना, अनुष्का,रजो,केशर देवी,रमा देवी, हीरावती,रेणु, विद्यावती, गीता,बबीता, सावित्री, जशोदा, पार्वती, लक्की,संपत, मुन्नी, विकास,भगवान जोशी ,कालूराम जैपुरिया आदि उपस्थित रहे।