समूचे जिले में चल रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (SIA) ने अपनी सदस्य इकाइयों की सक्रिय सहभागिता से सफाई कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

दीपक मिश्रा 

समूचे जिले में चल रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (SIA) ने अपनी सदस्य इकाइयों की सक्रिय सहभागिता से सफाई कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

सभी इकाइयों से अनुरोध किया गया था कि वे अपने परिसर के प्रवेश द्वार के बाहर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई सुनिश्चित करें। इस अभियान में सभी इकाइयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, श्रमदान किया और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (SIA) के संगठन सचिव डॉ. आलोक सारस्वत ने इस अभियान में सहभागी सभी इकाइयों — हीरो मोटर्स, महिंद्रा, ALF, कंज, हैलोनिक्स, क्लेरियन ग्रुप, सेलो, मैकेनरो, विनायक, थेमिस, पार्शवा, ग्राहम, गिन्नी, एक्साइड, रिलैक्सो, मील इंडिया, रॉकमैन, TCPL, नील मेटल, गोदरेज आदि — का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।

आइए, स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और एक स्वच्छ एवं सुंदर औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण में अपना योगदान देते रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *