दीपक मिश्रा
पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श इंटर कॉलेज श्यामपुर में आयोजित किया गया।
श्यामपुर थाना का प्रतिनिधित्व करते हुए सब इंस्पेक्टर रचना पठानिया द्वारा गौरा शक्ति एप की जानकारी व प्रयोग साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर व बचाओ, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी उपलब्ध कराई गई। आपातकालीन पुलिसिया मदद मित्र पुलिस हेल्पलाइन नंबर 11 2 से कैसे प्राप्त हो सकती है इसकी जानकारी दी गई।
राखी सजवान द्वारा बालकों को पोक्सो अधिनियम 2012, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 , बालकों को जागरुक करते हुए बताया कि उनके परिवारों को विधिक सहायता कैसे उपलब्ध हो सकती है विधिक हेल्पलाइन नंबर 15100, मैं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सेवा प्राप्त करने हेतु पात्रता की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में महिला सब इंस्पेक्टर रचना पठानिया, एक जरा सी कोशिश ट्रस्ट की अध्यक्ष राखी सजवान(सदस्य जिला पोक्सो कमेटी, अधिकार मित्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण),ASI मनमोहन सिंह, कुलदीप सिंह बृजमोहन भट्ट, एवं विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।