ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी में वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार।
जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार “एक दिन एक घंटा एक साथ” वृहद स्वच्छता अभियान के अंतर्गत दिनांक 7 फरवरी 2026 को ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी, हरिद्वार में व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

इस अभियान का नेतृत्व फार्मेसी के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार रतूड़ी, निर्माण प्रमुख डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय एवं प्रबंधक डॉ. दीपिका वर्मा द्वारा किया गया। अभियान के दौरान फार्मेसी परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

स्वच्छता अभियान में फार्मेसी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। इस अवसर पर फार्मेसी अधिकारी विपिन बुटोला, सुभाष उनियाल सहित विक्की सहगल, पंकज कुमार, प्रिंस कुमार, श्यामा देवी, अरविंद पुरोहित, उदय भान, चंद्रपाल, अनरजीत एवं दाताराम की सक्रिय सहभागिता रही।

अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सतत जन-आंदोलन है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। इस प्रकार के अभियानों से न केवल कार्यस्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित होती है, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।

अभियान के माध्यम से “स्वच्छ हरिद्वार – स्वस्थ हरिद्वार” के संकल्प को सशक्त करने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *