उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद की जनपदीय इकाई की वार्षिक बैठक में परिषद के प्रांतीय संरक्षक डॉक्टर घनश्याम गुप्ता ने कहा कि शासकीय विद्यालयों के साथ सौतेला व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा डॉक्टर हरिराम आर्य

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार।उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद की जनपदीय इकाई की वार्षिक बैठक में परिषद के प्रांतीय संरक्षक डॉक्टर घनश्याम गुप्ता ने कहा कि शासकीय विद्यालयों के साथ सौतेला व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा डॉक्टर हरिराम आर्य इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार में जिला मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के संचालन में आहूत बैठक में प्रधानाचार्यों को संबोधित करते हुए प्रांतीय संरक्षक डॉक्टर घनश्याम गुप्ता ने कहा कि अशासकीय विद्यालयों में रिक्त पड़े सैकड़ो पदों पर नियुक्ति करने के बजाय सरकार ने स्थाई नॉन प्लान के पदों को पुनर्जीवित करने का नया शिगूफा छोड़ दिया है। जिसे शीघ्र ही हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। जनपदीय संरक्षक डॉक्टर प्रधान विजय कुमार ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बहुत ही सक्रियता से संगठन का संचालन किया जा रहा है। जिसमें जनपद के समस्त प्रधानाचार्ययों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिला अध्यक्ष डॉ दीपक शर्मा ने प्रधानाचार्यों की लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस को अपराह्न 2:00 बजे मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सभी प्रधानाचार्यों की उपस्थिति का आग्रह किया। जिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि कलयुग में संगठन में ही शक्ति है इसलिए सभी लोग संगठित रहकर संगठन को मजबूत बनाएं। जिला मंत्री डॉ अरविंद शर्मा व जिला कोषाध्यक्ष डॉक्टर ओम सिंह सैनी ने डाउनग्रेड व्यवस्था में परिवर्तन का मुद्दा उठाया तथा समान कार्य के लिए समान वेतन भुगतान की मांग दोहराई। मार्गदर्शक सुदेश अरोड़ा ने संगठन की बैठकों में लिए गए निर्णय को पूरा करने के लिए प्रांतीय नेतृत्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की बात कही। बैठक में उपस्थित सभी प्रधानाचार्यों ने अपने सुझाव सदन के पटल पर रखे। बैठक में परिषद की ओर से मुख्य शिक्षा अधिकारी के वरिष्ठ वैयक्तिक अधिकारी अशोक कुमार का शाल ओढ़ाकर तथा गंगाजलि एवं बुके भेंट कर सेवानिवृत्ति पर सम्मान किया गया। इसके साथ ही जनपद हरिद्वार से प्रदेश कार्यकारिणी में चुने गए प्रांतीय संरक्षक डॉक्टर घनश्याम गुप्ता, प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ दीपक शर्मा, डॉक्टर प्रधान विजय कुमार जनपदीय संरक्षक, सुदेश अरोड़ा मार्गदर्शक, सुरेश कुमार राय नवनियुक्त प्रधानाचार्य के एलडीएवी इंटर कॉलेज रुड़की का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इस अवसर पर हितेश गुप्ता, विनोद कुमार सैनी, विराज सिंह, जितेंद्र नेगी,अरुण कुमार, राजेंद्र सिंह वर्मा, सुनील कुमार कटारिया, प्रदीप कुमार, डॉ लक्ष्मी देवी, ज्योत्सना, जयचंद चतुर्वेदी, अंकित चौहान, आदि प्रधानाचार्य बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *