दीपक मिश्रा
हरिद्वार। संस्कार भारती, महानगर इकाई हरिद्वार द्वारा संस्कार, श्रद्धा और परिवार मूल्यों को समर्पित एक प्रेरणादायक कार्यक्रम ‘मातृ-पितृ पूजन’ का आयोजन
कल 14 फरवरी (शनिवार) को दोपहर एक बजे से, सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-2, बी०एच०ई०एल० हरिद्वार में किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुए संस्था की हरिद्वार महानगर इकाई के संरक्षक अरुण कुमार पाठक व महासचिव सन्तोष कुमार साहू ने बताया कि मातृ-पितृ पूजन के अन्तर्गत कार्यक्रम में एक ही परिवार में एक साथ निवास कर रही तीन पढ़ियों का पूजन करा कर उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा। कार्यक्रम में वर्ष 2019 में 14 फरवरी को आतंकवादियों द्वारा अंजाम दिये गये ‘पुलवामा काँड’ के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जायेगी तथा महिला कलाकार सर्वेक्षण अभियान की प्रगति रिपोर्ट पर भी विचार किया जायेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था पदाधिकारी, सदस्य, समाजसेवी तथा स्कूली विद्यार्थी भाग लेंगे।