दीपक मिश्रा
हरिद्वार, 16 फरवरी। बयान दर्ज कराने ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे युवकों के दो गुट पुलिस के सामने ही आपस में उलझ गए। समझाने पर भी नहीं मानने पर पुलिस ने तीन युवकों का शांति भंग में चालान कर दिया। 13 फरवरी को ज्वालापुर के युवकों के दो गुटों में झगड़ा हो गया था। दोनो पक्षों की और से पुलिस को तहरीर दी गयी थी। अगले दिन दोनों पक्षों को बयान दर्ज कराने के लिए कोतवाली बुलाया गया तो युवक पुलिस के सामने ही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। विवेचक और मौजूद पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद भी नहीं मानने पर पुलिस ने तीन युवकों सैफ पुत्र ईनाम व सुहेल पुत्र इमरान नि0 मौहल्ला चौहानान तथा फईम पुत्र नईम अहमद निवासी कस्सावान को शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया।